Chandrayaan-3 Launch Today चंद्रयान-3 आज होगा लॉन्च , 23-24 अगस्त को चंद्रमा पर होगा लैंड – आप सभी को पता होगा कि चंद्रयान 3 इसको का एक महत्वपूर्ण मिशन है क्योंकि आप सभी को पता होगा कि chandrayaan-2 जो को 22 जुलाई 2019 को लॉन्च किया गया था। 14 अगस्त को लैंडर और रोवर ने पृथ्वी की कक्षा छोड़ी थी। 6 दिन बाद इसने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था। 6 सितंबर को विक्रम लैंडर ऑर्बिटर से अलग हुआ था। मिशन के अनुसार विक्रम लैंडर को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर 7 सितंबर को भारतीय समयानुसार रात 1 से 2 बजे के बीच लैंड करना था। यह चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर दूर था तभी इसका इसरों से संपर्क टूट गया था। तो उसके बाद ही ईश्वर ने यह ठान लिया था कि चंद्रमा पर चंद्रयान 3 मिशन को लॉन्च करना है इसके लिए इसरो ने उसी दिन से अपना काम शुरू कर दिया था । चंद्रयान-3 दोपहर ढाई बजे श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा। 23-24 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी। अगर दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग होती है, तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा।
लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान चंद्रमा की सतह पर एक दिन में 14 पृथ्वी दिवस के बराबर अपना काम व परीक्षण करेंगे। उल्लेखनीय है कि यह समय चंद्रमा के एक दिन के बराबर होगा।
Chandrayaan 3 Launch Live
चंद्रमा के लिए भारत के तीसरे मिशन चंद्रयान-3 का शुक्रवार दोपहर 2:35:17 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपण होगा। इसके लिए बृहस्पतिवार दोपहर 1:05 बजे से 25.30 घंटे का काउंटडाउन शुरू हो गया। का जब भारत अपनी दुनिया में एक नया इतिहास बनाएगा । इससे पहले भारत की स्पेस एजेंसी इसरो ने चंद्रयान 2 तथा चंद्रयान-1 भी चंद्रमा की सतह पर भेजे थे ।

पहली बार, भारत का चंद्रयान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा, जहां पानी के अंश पाए गए हैं । 2008 में भारत के पहले चंद्रमा मिशन के दौरान की गई खोज ने दुनिया को चौंका दिया था । ISRO का कहना है कि पिछले चंद्रमा मिशन के दौरान हुई चूक से सीख लेते हुए हमनें लैंडर पर इंजनों की संख्या पांच से घटाकर चार कर दी है और सॉफ्टवेयर को भी अपडेट किया है । हर चीज़ का सही से परीक्षण किया गया है । चंद्रयान-3 मिशन को लॉन्च करने जा रहा है. चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा. इस मिशन को लेकर हर तरह की तैयारी को पूरा कर लिया गया है । आज दोपहर 2.35 मिनट पर इसकी लॉन्चिंग होगी।